DainikLife दैनिक लाइफ - देश का दर्पण

हरियाणा बोर्ड की 10वीं-12वीं परीक्षाओं के लिए आवेदन शुरू

✍️ Bureau Reporter
📅 9 नवंबर 2026

हरियाणा बोर्ड की 10वीं और 12वीं की वार्षिक परीक्षाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू, अंतिम तिथि 26 नवंबर है।

करनाल। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने फरवरी-मार्च 2027 में आयोजित होने वाली सेकेंडरी (10वीं) और सीनियर सेकेंडरी (12वीं) की वार्षिक परीक्षाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया आरंभ कर दी है। विद्यार्थी अब बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन भर सकते हैं।

बिना विलंब शुल्क आवेदन करने की अंतिम तिथि 26 नवंबर तय की गई है। इसके बाद विद्यार्थियों को अलग-अलग चरणों में विलंब शुल्क अदा करना होगा। आवेदन प्रक्रिया में सरकारी एवं गैर सरकारी विद्यालयों के साथ-साथ गुरुकुल और विद्यापीठ के परीक्षार्थी भी शामिल रहेंगे।

आवेदन के लिए बोर्ड ने विलंब शुल्क की तीन श्रेणियां निर्धारित की हैं। 27 से 30 नवंबर के बीच आवेदन करने पर 100 रुपये का अतिरिक्त शुल्क देना होगा। एक से चार दिसंबर तक आवेदन पर 300 रुपये और पांच से आठ दिसंबर तक आवेदन करने पर 1000 रुपये विलंब शुल्क लिया जाएगा। बोर्ड ने यह भी स्पष्ट किया है कि आठ दिसंबर के बाद कोई आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा। इसीलिए विद्यालयों को विद्यार्थियों के आवेदन समय पर पूर्ण करवाने होंगे।

10वीं कक्षा के लिए परीक्षा शुल्क 1250 रुपये और 12वीं कक्षा के लिए 1300 रुपये निर्धारित किया गया है। सेकेंडरी परीक्षा के लिए 1150 रुपये परीक्षा शुल्क और 100 रुपये माइग्रेशन शुल्क रखा गया है। इस प्रकार कुल 1250 रुपये का शुल्क होगा। प्रत्येक प्रायोगिक विषय के लिए 100 रुपये अतिरिक्त शुल्क भी लिया जाएगा। सीनियर सेकेंडरी परीक्षा के लिए 1200 रुपये और 100 रुपये माइग्रेशन शुल्क सहित कुल 1300 रुपये अदा करने होंगे। 12वीं के विद्यार्थियों को प्रत्येक प्रायोगिक विषय के लिए 100 रुपये और अतिरिक्त विषय के लिए 200 रुपये अलग से जमा करने होंगे।

ऑनलाइन आवेदन के दौरान विद्यालयों को कुछ महत्वपूर्ण निर्देश भी दिए गए हैं। आवेदन फॉर्म में अपार आईडी का कॉलम वैकल्पिक है, जबकि यूडीआईएसई कोड भरना अनिवार्य है। विद्यालय मुखिया को निर्देश दिए गए हैं कि आवेदन भरने से पहले बोर्ड की ओर से जारी दिशा-निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ें और विद्यार्थियों के रिकॉर्ड के अनुसार सही विवरण दर्ज करें। आवेदन में यदि कोई गलती हुई, तो उसकी जिम्मेदारी विद्यालय मुखिया की होगी। परीक्षा शुरू होने के बाद फोटो और हस्ताक्षर से संबंधित त्रुटियों को सुधारा नहीं जाएगा। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया में समस्या आने पर विद्यालय बोर्ड की हेल्पलाइन 01664-254300 पर संपर्क कर सकते हैं।

जिले के सभी सरकारी और निजी विद्यालयों के मुखियाओं को निर्धारित समय सीमा के भीतर विद्यार्थियों के आवेदन करवाने के लिए निर्देशित किया गया है। आवेदन करते समय विद्यार्थियों के दस्तावेज और व्यक्तिगत विवरण का सही-सही मिलान करने का निर्देश दिया गया है, ताकि भविष्य में कोई परेशानियों का सामना न करना पड़े।

- रोहताश वर्मा, जिला शिक्षा अधिकारी

इस खबर को शेयर करें:

⚡ दैनिक लाइफ डिस्कवर फीड

देश-दुनिया की और भी ताज़ा खबरें पढ़ना चाहते हैं?

राजनीति, खेल, कारोबार और राष्ट्रीय हलचल की हर बड़ी खबर सीधे होमपेज पर देखें।

सोशल मीडिया पर दैनिक लाइफ से जुड़ें

हर ताज़ा घटनाक्रम पर पैनी नज़र। वीडियो रील्स, ग्राउंड डिबेट और ब्रेकिंग अलर्ट्स के लिए आधिकारिक चैनलों से जुड़ें।

विशेष प्रायोजित सेवाएं | Partner Features

दैनिक लाइफ द्वारा अनुशंसित सत्यापित सेवाएं एवं व्यावसायिक समाधान।

विज्ञापन दरें व सहयोग →
शाही केटरिंग Delhi NCR

Nazaakat: Royal Awadhi Catering

शाही अवधी व्यंजन, प्रसिद्ध गलौटी कबाब, दम पुख्त बिरयानी और लग्जरी वेडिंग्स व वीआईपी आयोजनों के लिए दिल्ली-एनसीआर की सबसे प्रतिष्ठित केटरिंग सेवा।

nazaakat.co.in मेन्यू देखें व संपर्क करें →
रीसाइक्लिंग व स्क्रैप Doorstep Pickup

ExtraCarbon: Smart Scrap Recycling

घर और ऑफिस के पुराने सामान, रद्दी, इलेक्ट्रॉनिक्स और स्क्रैप की आसान डोरस्टेप पिकअप। डिजिटल वजन और तुरंत सही दाम पाएं, पर्यावरण भी बचाएं।

extracarbon.com फ्री पिकअप बुक करें →
हॉस्पिटैलिटी मंच Network & Jobs

Hotelier.forum: Hospitality Network

होटल महाप्रबंधकों, शेफ्स, रिजॉर्ट मालिकों और हॉस्पिटैलिटी पेशेवरों का भारत का सबसे बड़ा मंच। नई नौकरियां, वेंडर सोर्सिंग और इंडस्ट्री इनसाइट्स।

hotelier.forum कम्युनिटी से जुड़ें →
इमरजेंसी सुरक्षा QR Road Safety

MyResQR: Emergency Vehicle ID

सड़क दुर्घटना या आपातकाल में तुरंत परिवार और राहत दलों को सूचित करने वाला स्मार्ट QR स्टीकर। अपने वाहन और परिवार की सुरक्षा आज ही सुनिश्चित करें।

myresqr.life QR स्टीकर बुक करें →