कबाड़ी को बेचने से पहले सोचें: पुराने वाहन स्क्रैप कर नई खरीदने पर मिलेंगे टैक्स छूट समेत कई फायदे, नियम क्या?
पुरानी गाड़ी को स्क्रैप करने पर टैक्स छूट, रजिस्ट्रेशन शुल्क की माफी समेत लाभ मिलेंगे। जानें इसका लाभ कैसे उठाएं।
यदि आप धनतेरस के मौके पर पुरानी गाड़ी को हटाकर नई गाड़ी खरीदने की सोच रहे हैं, तो उसे कबाड़ी को बेचने के बजाय सरकारी मान्यता प्राप्त स्क्रैप सेंटर में देना अधिक फायदेमंद हो सकता है। इस प्रक्रिया में वाहन की स्क्रैप कीमत के साथ-साथ एक सर्टिफिकेट ऑफ डिपॉजिट (सीडी) भी प्राप्त होता है, जिसकी मदद से विभिन्न प्रकार की छूटों का लाभ उठाया जा सकता है। इस कारण कई निजी वाहन मालिक अब सरकारी स्क्रैप सेंटरों की ओर तेजी से बढ़ रहे हैं।
देशभर के 23 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में 176 पंजीकृत वाहन स्क्रैपिंग सेंटरों के माध्यम से अब तक लगभग 7.14 लाख वाहन स्क्रैप किए जा चुके हैं। इनमें 2.17 लाख सरकारी और 4.96 लाख निजी वाहन शामिल हैं। सरकारी वाहनों की स्क्रैपिंग का लक्ष्य 1.80 लाख भी पूरा हो चुका है, जिसमें 6,462 बसें, पुलिस वाहन और एंबुलेंस शामिल हैं।
परिवहन मंत्रालय के अनुसार, मान्यता प्राप्त सरकारी सेंटर में वाहन देने पर न केवल उसकी स्क्रैप कीमत मिलती है, बल्कि जमा प्रमाणपत्र (सीडी) भी प्रदान किया जाता है। इसके आधार पर नई गाड़ी खरीदने पर राज्य सरकार द्वारा अधिसूचित रोड टैक्स में छूट, रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट (आरसी) शुल्क की माफी और वाहन कंपनियों द्वारा दी जाने वाली छूट का लाभ उठाया जा सकता है। यदि आप तभी नई गाड़ी खरीदने का इरादा नहीं रखते हैं, तो आप सीडी को ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म पर बेचकर भी इससे आर्थिक लाभ प्राप्त कर सकते हैं।
इस खबर को शेयर करें:
देश-दुनिया की और भी ताज़ा खबरें पढ़ना चाहते हैं?
राजनीति, खेल, कारोबार और राष्ट्रीय हलचल की हर बड़ी खबर सीधे होमपेज पर देखें।
सोशल मीडिया पर दैनिक लाइफ से जुड़ें
हर ताज़ा घटनाक्रम पर पैनी नज़र। वीडियो रील्स, ग्राउंड डिबेट और ब्रेकिंग अलर्ट्स के लिए आधिकारिक चैनलों से जुड़ें।
ग्राउंड रिपोर्ट, चुनावी डिबेट और स्पेशल वीडियो बुलेटिन
ताज़ा वीडियो रील्स और देश-प्रदेश की हर बड़ी हलचल
लाइव चर्चा, ताज़ा खबरें और जनता से जुड़े अहम मुद्दे
24/7 ब्रेकिंग न्यूज़ अपडेट्स और लाइव राजनीतिक हलचल
विशेष प्रायोजित सेवाएं | Partner Features
दैनिक लाइफ द्वारा अनुशंसित सत्यापित सेवाएं एवं व्यावसायिक समाधान।
Nazaakat: Royal Awadhi Catering
शाही अवधी व्यंजन, प्रसिद्ध गलौटी कबाब, दम पुख्त बिरयानी और लग्जरी वेडिंग्स व वीआईपी आयोजनों के लिए दिल्ली-एनसीआर की सबसे प्रतिष्ठित केटरिंग सेवा।
ExtraCarbon: Smart Scrap Recycling
घर और ऑफिस के पुराने सामान, रद्दी, इलेक्ट्रॉनिक्स और स्क्रैप की आसान डोरस्टेप पिकअप। डिजिटल वजन और तुरंत सही दाम पाएं, पर्यावरण भी बचाएं।
Hotelier.forum: Hospitality Network
होटल महाप्रबंधकों, शेफ्स, रिजॉर्ट मालिकों और हॉस्पिटैलिटी पेशेवरों का भारत का सबसे बड़ा मंच। नई नौकरियां, वेंडर सोर्सिंग और इंडस्ट्री इनसाइट्स।
MyResQR: Emergency Vehicle ID
सड़क दुर्घटना या आपातकाल में तुरंत परिवार और राहत दलों को सूचित करने वाला स्मार्ट QR स्टीकर। अपने वाहन और परिवार की सुरक्षा आज ही सुनिश्चित करें।