नशा मुक्त युवा, विकसित भारत प्रश्नोत्तरी में भाग लेने वाले नागरिकों की संख्या 16,517 पार
16,517 नागरिकों ने 'नशा मुक्त युवा, विकसित भारत प्रश्नोत्तरी' में भाग लिया, जो 26 अक्टूबर से 25 नवंबर, 2026 तक जारी है।
ऑनलाइन आयोजित 'नशा मुक्त युवा, विकसित भारत प्रश्नोत्तरी' को सकारात्मक प्रतिक्रिया प्राप्त हुई है। इस प्रश्नोत्तरी में 5 नवंबर, 2026 तक 16,517 नागरिकों ने भाग लिया। नशा मुक्त भारत के निर्माण में सामूहिक प्रयासों में यह बढ़ती भागीदारी, विशेष रूप से युवाओं के बीच, उत्साह को दर्शाती है।
यह प्रश्नोत्तरी 26 अक्टूबर, 2026 को भारत सरकार के सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय द्वारा नशा मुक्त भारत अभियान (एनएमबीए) के अंतर्गत प्रारंभ की गई थी। इस पहल का उद्देश्य मादक पदार्थों के हानिकारक प्रभावों के प्रति जागरूकता बढ़ाना और नागरिकों, खासकर युवाओं को नशा मुक्त भारत के लक्ष्य में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करना है।
यह प्रश्नोत्तरी 26 अक्टूबर से 25 नवंबर, 2026 तक संचालित की जा रही है और सभी नागरिकों के लिए खुली है। भागीदार MY भारत पोर्टल के जरिए प्रश्नोत्तरी तक पहुँच सकते हैं।
नशा मुक्त भारत अभियान की शुरुआत 15 अगस्त, 2020 को हुई थी। इसका उद्देश्य निवारक शिक्षा, जागरूकता सृजन, उपचार, पुनर्वास और सामुदायिक भागीदारी के माध्यम से मादक पदार्थों की माँग को घटाना है। अभियान ने शुरुआती रूप से 272 संवेदनशील जिलों में कार्य करना आरंभ किया, और अब इसका प्रभाव देश भर के हर जिले तक पहुँच चुका है।
इस अभियान ने 13.99 करोड़ युवाओं और 10.91 करोड़ महिलाओं सहित कुल 35.09 करोड़ से अधिक लोगों तक पहुँच बनाई है, जो इस अभियान की जागरूकता और पहुँच की विशालता को दर्शाता है।
इस संदर्भ में, शैक्षणिक संस्थानों में 32.43 लाख से अधिक गतिविधियाँ आयोजित की गई हैं, जबकि देशभर में 755 से अधिक सामाजिक न्याय और अधिकारिता विभाग द्वारा समर्थित नशा मुक्ति केंद्रों के माध्यम से 39.91 लाख व्यक्तियों का उपचार और पुनर्वास किया गया है। नशा मुक्ति प्रतिज्ञाओं की संख्या 45.07 लाख से अधिक हो चुकी है, जिसमें 2 लाख से अधिक नशा मुक्ति मित्र भी शामिल हैं।
जैसे-जैसे यह अभियान अपने सातवें वर्ष में प्रवेष कर रहा है, प्रश्नोत्तरी का उद्देश्य मादक पदार्थों के उपयोग के दुष्प्रभावों के विषय में लोगों की समझ को और गहरा करना, सूचित निर्णय लेने को प्रोत्साहित करना तथा युवाओं को जागरूकता और रोकथाम के राजदूत बनने के लिए प्रेरित करना है। यह पहल नशा मुक्त भारत और विकसित भारत के लक्ष्य को मजबूती प्रदान करती है, इस बात को मान्यता देते हुए कि स्वस्थ व्यक्ति, परिवार और समुदाय ही इस विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
प्रश्नोत्तरी में 20 बहुविकल्पीय प्रश्न (एमसीक्यू) शामिल हैं, जिनका उत्तर प्रतिभागियों को 10 मिनट के भीतर देना होता है। सफलतापूर्वक प्रश्नोत्तरी पूर्ण करने वाले प्रत्येक प्रतिभागी को एक भागीदारी प्रमाणपत्र प्रदान किया जाएगा।
प्रतिभागी सही उत्तरों को भी देख सकते हैं, जिससे उन्हें मादक पदार्थों के उपयोग की रोकथाम और इसके प्रभावों के विषय में अपनी जानकारी बढ़ाने का अवसर मिलता है। इस डिजिटल पहल के माध्यम से मंत्रालय का उद्देश्य सामुदायिक भागीदारी को मजबूत करना, जिम्मेदार विकल्पों को आगे बढ़ाना और युवाओं को नशा विरोधी आंदोलन में योगदान देने के लिए प्रोत्साहित करना है। मंत्रालय 25 नवंबर, 2026 से पूर्व सभी नागरिकों, खासकर युवाओं को 'नशा मुक्त युवा, विकसित भारत प्रश्नोत्तरी' में भाग लेने और नशा मुक्त भारत की दिशा में सक्रिय भागीदार बनने के लिए प्रेरित करता है।
इस खबर को शेयर करें:
देश-दुनिया की और भी ताज़ा खबरें पढ़ना चाहते हैं?
राजनीति, खेल, कारोबार और राष्ट्रीय हलचल की हर बड़ी खबर सीधे होमपेज पर देखें।
सोशल मीडिया पर दैनिक लाइफ से जुड़ें
हर ताज़ा घटनाक्रम पर पैनी नज़र। वीडियो रील्स, ग्राउंड डिबेट और ब्रेकिंग अलर्ट्स के लिए आधिकारिक चैनलों से जुड़ें।
ग्राउंड रिपोर्ट, चुनावी डिबेट और स्पेशल वीडियो बुलेटिन
ताज़ा वीडियो रील्स और देश-प्रदेश की हर बड़ी हलचल
लाइव चर्चा, ताज़ा खबरें और जनता से जुड़े अहम मुद्दे
24/7 ब्रेकिंग न्यूज़ अपडेट्स और लाइव राजनीतिक हलचल
विशेष प्रायोजित सेवाएं | Partner Features
दैनिक लाइफ द्वारा अनुशंसित सत्यापित सेवाएं एवं व्यावसायिक समाधान।
Nazaakat: Royal Awadhi Catering
शाही अवधी व्यंजन, प्रसिद्ध गलौटी कबाब, दम पुख्त बिरयानी और लग्जरी वेडिंग्स व वीआईपी आयोजनों के लिए दिल्ली-एनसीआर की सबसे प्रतिष्ठित केटरिंग सेवा।
ExtraCarbon: Smart Scrap Recycling
घर और ऑफिस के पुराने सामान, रद्दी, इलेक्ट्रॉनिक्स और स्क्रैप की आसान डोरस्टेप पिकअप। डिजिटल वजन और तुरंत सही दाम पाएं, पर्यावरण भी बचाएं।
Hotelier.forum: Hospitality Network
होटल महाप्रबंधकों, शेफ्स, रिजॉर्ट मालिकों और हॉस्पिटैलिटी पेशेवरों का भारत का सबसे बड़ा मंच। नई नौकरियां, वेंडर सोर्सिंग और इंडस्ट्री इनसाइट्स।
MyResQR: Emergency Vehicle ID
सड़क दुर्घटना या आपातकाल में तुरंत परिवार और राहत दलों को सूचित करने वाला स्मार्ट QR स्टीकर। अपने वाहन और परिवार की सुरक्षा आज ही सुनिश्चित करें।