‘विकसित भारत युवा संवाद: अपना वोट जानें’ अभियान के तहत एमवाई भारत ने एक ही दिन में 100 कार्यक्रमों का आयोजन किया
‘विकसित भारत युवा संवाद: अपना वोट जानें’ अभियान के अंतर्गत एमवाई भारत ने विभिन्न राज्यों में 100 युवा संवाद आयोजित किए हैं।
युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय ने 'मेरा युवा भारत' (MY Bharat) के माध्यम से अपने देशव्यापी 'विकसित भारत युवा संवाद: अपना वोट जानें' अभियान के तहत आज 23 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में 100 युवा संवाद किए। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य चुनावी जागरूकता को बढ़ावा देना और लोकतंत्र में युवाओं की जिम्मेदार सहभागिता को प्रोत्साहित करना है। इन कार्यक्रमों में 16,600 से अधिक युवाओं और 100 युवा आइकनों ने भाग लिया, जहां प्रतिनिधियों के साथ बातचीत कर मतदान अधिकार, नागरिक जिम्मेदारियों और लोकतंत्र को मजबूती प्रदान करने में युवाओं की भूमिका पर चर्चा की गई।
दिल्ली में, केंद्रीय मंत्री श्री अर्जुन राम मेघवाल ने महरौली क्षेत्र में एक युवा संवाद में भाग लिया। उन्होंने छात्रों से सीधे बातचीत की और चुनावी प्रक्रियाओं से संबंधित उनके प्रश्नों का उत्तर दिया। हरियाणा में, भिवानी से लोकसभा सांसद श्री चौधरी धर्मबीर सिंह ने युवा प्रतिभागियों के साथ संवाद किया तथा मतदान और चुनावी जागरूकता के विषय में अपने विचार साझा किए। पंजाब में, एमवाई भारत ने सीटी यूनिवर्सिटी के सहयोग से लुधियाना और तरनतारन स्थित गुरु अर्जुन देव कॉलेज में कार्यक्रमों का आयोजन किया।
असम में, सांसद श्री प्रदान बरुआ और श्री रंजीत दत्ता ने क्रमशः धेमाजी और तेजपुर (सोणितपुर) में युवा प्रतिभागियों के साथ संवाद किया। इन चर्चा सत्रों ने छात्रों को मतदाता जागरूकता और लोकतांत्रिक भागीदारी पर सवाल पूछने तथा मार्गदर्शन प्राप्त करने का एक प्लेटफार्म प्रदान किया। छत्तीसगढ़ में, एमवाई भारत ने धमतरी और कवर्धा में युवा संवाद आयोजित किए। धमतरी में सांसद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी ने छात्रों के सवालों का उत्तर दिया, जबकि युवा आइकॉन श्री गुलाब सिंह वर्मा ने 'आपका वोट, आपकी आवाज़' विषय पर एक प्रस्तुति के माध्यम से मतदान के अधिकारों और नागरिक जिम्मेदारियों पर प्रकाश डाला। कवर्धा में, सांसद ने युवाओं के साथ चर्चा की एवं युवा आइकॉन सुश्री अदिति मिश्रा ने जिम्मेदार नागरिकता को बढ़ावा देने की प्रेरणा दी। प्रतिभागियों ने उपस्थित रहने पर एक जिम्मेदार नागरिक के रूप में अपने कर्तव्यों की शपथ भी ली।
बिहार में, भागलपुर में आयोजित कार्यक्रम ने मतदाता पंजीकरण, चुनावी प्रक्रियाओं और स्वतंत्र एवं नैतिक मतदान के महत्व पर जोर दिया। पहली बार मतदान करने वाले युवाओं को लोकतांत्रिक प्रक्रिया में जिम्मेदारी से भाग लेने और प्रलोभनों से दूर अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया गया।
मध्य प्रदेश में, अनूपपुर, दमोह, झाबुआ, खरगोश (पश्चिमी निमाड़) और मंडला में युवा संवाद आयोजित किए गए। इन कार्यक्रमों में एमवाई भारत की गतिविधियों का परिचय, 'अपना वोट जानें' प्रस्तुतियां, युवा प्रतिभागियों के साथ संवाद और सामूहिक लोकतांत्रिक शपथ शामिल रही। मंडला के सत्र में युवा दृष्टिकोण और चुने हुए जनप्रतिनिधियों के साथ बातचित के साथ-साथ खेल गतिविधियों को भी शामिल किया गया, जिससे लोकतांत्रिक मूल्यों और राष्ट्र निर्माण के महत्व की पुनः पुष्टि हुई।
यह देशव्यापी पहल कॉलेजों और शैक्षणिक संस्थानों में लोकतांत्रिक भागीदारी पर चर्चा को आगे बढ़ा रही है, जिससे युवाओं को जन प्रतिनिधियों के संपर्क में आने और एक जिम्मेदार नागरिक के रूप में अपनी भूमिका पर चर्चा करने का मंच मिल रहा है।
इस खबर को शेयर करें:
देश-दुनिया की और भी ताज़ा खबरें पढ़ना चाहते हैं?
राजनीति, खेल, कारोबार और राष्ट्रीय हलचल की हर बड़ी खबर सीधे होमपेज पर देखें।
सोशल मीडिया पर दैनिक लाइफ से जुड़ें
हर ताज़ा घटनाक्रम पर पैनी नज़र। वीडियो रील्स, ग्राउंड डिबेट और ब्रेकिंग अलर्ट्स के लिए आधिकारिक चैनलों से जुड़ें।
ग्राउंड रिपोर्ट, चुनावी डिबेट और स्पेशल वीडियो बुलेटिन
ताज़ा वीडियो रील्स और देश-प्रदेश की हर बड़ी हलचल
लाइव चर्चा, ताज़ा खबरें और जनता से जुड़े अहम मुद्दे
24/7 ब्रेकिंग न्यूज़ अपडेट्स और लाइव राजनीतिक हलचल
विशेष प्रायोजित सेवाएं | Partner Features
दैनिक लाइफ द्वारा अनुशंसित सत्यापित सेवाएं एवं व्यावसायिक समाधान।
Nazaakat: Royal Awadhi Catering
शाही अवधी व्यंजन, प्रसिद्ध गलौटी कबाब, दम पुख्त बिरयानी और लग्जरी वेडिंग्स व वीआईपी आयोजनों के लिए दिल्ली-एनसीआर की सबसे प्रतिष्ठित केटरिंग सेवा।
ExtraCarbon: Smart Scrap Recycling
घर और ऑफिस के पुराने सामान, रद्दी, इलेक्ट्रॉनिक्स और स्क्रैप की आसान डोरस्टेप पिकअप। डिजिटल वजन और तुरंत सही दाम पाएं, पर्यावरण भी बचाएं।
Hotelier.forum: Hospitality Network
होटल महाप्रबंधकों, शेफ्स, रिजॉर्ट मालिकों और हॉस्पिटैलिटी पेशेवरों का भारत का सबसे बड़ा मंच। नई नौकरियां, वेंडर सोर्सिंग और इंडस्ट्री इनसाइट्स।
MyResQR: Emergency Vehicle ID
सड़क दुर्घटना या आपातकाल में तुरंत परिवार और राहत दलों को सूचित करने वाला स्मार्ट QR स्टीकर। अपने वाहन और परिवार की सुरक्षा आज ही सुनिश्चित करें।